सरकारी अस्पताल के ICU में भर्ती था मरीज, पैर कुतर गए चूहे

0
295

रतलाम

सरकारी अस्पतालों में मरीजों से लापरवाही के मामले लगातार सामने आते रहे रहते हैं। लेकिन रतलाम के जिला अस्पताल से जो लापरवाही सामने आई है, वो किसी के भी होश उड़ा देगी। यहां आईसीयू में एक महीने से भर्ती मरीज के पैर चूहों ने कुतर दिए। ये मरीज काफी वक्त से कोमा में था। आज इसकी तस्वीर सामने आई है। इसके बाद से ही अस्पताल में हड़कंप मच गया है।