TIO भोपाल
लोक आस्था महापर्व “छठ पूजा” के शुभ अवसर पर समाज सेविका श्रीमती रिंकू ओझा के द्वारा 11 नवंबर को बरखेड़ा पठानी ग्राउंड में शाम 6 बजे से “एक शाम छठी मैया के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर “इंदु सोनाली” भोपाल में पहली बार अपनी भक्तिमय गीतों प्रस्तुतियों से श्रृद्धालुओं को भाव विभोर करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य छट पूजा महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना तथा शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, इसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। आयोजक ( समाज सेविका) रिंकू ओझा, सुरेन्द्र वर्मा,भागवानदास ढालिया, अनिकेत नागले, पवन तिवारी और समस्त टीम ने भोपाल के श्रद्धालुओं और नागरिकों से विनम्र निवेदन किया है कि वह सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर छठी मैया के भक्ति उत्सव को सफल बनाने की अपील की है..।।


