रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर काे बेटी के घर से किया रेस्क्यू, अस्पताल भेजा

0
258

TIO भाेपाल 

बुजुर्ग पिता से मिलने की गुहार बेटे ने जिला विधिक प्राधिकरण में की थी। आरोप लगाया था कि उसकी बहन ने पिता को बंधक बनाकर रखा है, जिसके चलते वह उनसे मिलने नहीं देती। प्राधिकरण द्वारा गठित टीम जब शनिवार को गुलमोहर निवासी बुजुर्ग के यहां पहुंची तो देखा उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। टीम ने बुजुर्ग का रेस्क्यू कर उन्हें हमीिदया अस्पताल में भर्ती कराया था।  दरअसल, समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर महेश कुमार तिवारी गुलमोहर में बेटी पूर्णिमा उर्फ मेहा तिवारी के साथ रहते हैं।

प्राधिकरण के सचिव अाशुताेष मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग के बेटे राजेश तिवारी ने अावेदन दिया था कि उनकी बहन ने पिता काे बंधक बनाकर रखा है। वे बीमार हंै, उनकी जान काे खतरा है। उनकी बहन पूर्णिमा उर्फ मेहा तिवारी पिता से उन्हें मिलने नहीं देती। मेहा ने भाई काे न ताे पिता से मिलने दिया अाैर न ही उन्हें प्राधिकरण में पेश किया।

इस पर सचिव मिश्रा ने कमेटी बनाई थी। इसमें डाॅक्टर याेगेंद्र मिश्रा, जिला विधिक सहायता अधिकारी बीएम िसंह, पीएलवी अाशीष तिवारी, एडवाेकेट संजू मिश्रा अाैर मेघा तिवारी अाैर शाहपुरा थाना प्रभारी अाशीष भट्टाचार्य काे शामिल किया था। टीम ने जाकर पिता से मुलाकत की। उनकी हालत काे देखते हुए उन्हें रेस्क्यू कर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। मिश्रा ने बताया कि उनकी मेडिकल रिपाेर्ट देखने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि उन्हें कहां रखना है।