केजरीवाल को टक्कर देंगे सभरवाल और सुनील, बग्गा को हरिनगर से टिकट

0
387

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने बीती देर रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने छह और बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस सूची में यह साफ हो गया कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के रोमेश सभरवाल और बीजेपी के सुनील यादव टक्कर देते हुए नजर आएंगे। वहीं, हरि नगर से तेजेंद्रपाल बग्गा को मैदान में उतारा गया है।