एक महीने में मप्र ने देखे तीन सीएस, इकबाल सिंह बैंस को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया

0
1121

TIO भोपाल

मध्यप्रदेश में भाजपा की सत्ता आते ही बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। शिवराज के सीएम बनते ही इकबाल सिंह बैंस को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है, सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। आज ही वे कार्यभार ग्रहण करेंगे, 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं। इकबाल सिंह बैंस को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भरोसेमंद अफसर माना जाता है। पहले की शिवराज सरकार में वे सीएमओ रह चुके है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का समय तय होगा। वे मुख्य सचिव गोपाल रेड्डी की जगह लेंगे। हाल ही में उन्हें एसआर मोहंती के रिटायर होने पर मुख्य सचिव बनाया था। रेड्डी कमलनाथ के खास माने जाते है।