भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के 5 और कर्मचारियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 46 हुई संख्या, इसमें 16 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी

0
611

TIO भोपाल

 भोपाल रविवार रात को 23 लोगों के संक्रमित होने के बाद सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के पांच और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। इन सभी को पहले से ही क्वारैंटाइन में रखा गया था। रविवार देर रात भोपाल में कोरोना से पहली मौत हो गई है। शहर के इब्राहिमगंज के रहने वाले नरेश खटीक ने  रविवार देर रात को 12.30 बजे दम तोड़ दिया। रविवार को ही युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। चार दिन पहले सांस लेने तकलीफ के चलते उन्हें नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार रात को भोपाल में रविवार को 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें 12 जमाती और 11 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी थे। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनकी संख्या 16 हो गई है। भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 46 हो गई है। यहां इस समय कुल 44 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। दो मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया था। भोपाल में अब तक 20 जमाती संक्रमित पाए गए। प्रदेश में कुल 210 कोरोना पॉजिटिव हैं।