अब तक 2 लाख 27 हजार 51 केस, पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 6348 पर पहुंची

0
286
  • खंडवा में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 257 केस

TIO नई दिल्ली

 देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार 051 हो गई। उधर, देश में लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। इंडियन काउंसल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने शुक्रवार को बताया कि चार जून को 1 लाख 39 हजार 485 टेस्ट हुए, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले 2 जून को 1 लाख 37 हजार 158 टेस्ट हुए थे। वहीं, 1 जून को 1 लाख 28 हजार 868 जांच हुईं। इस तरह अब तक 43 लाख 86 हजार 376 टेस्ट हो चुके हैं।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए चार चरणों के लॉकडाउन बाद अब देश को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू कर दिया गया है। अनलॉक-1 के तहत आठ जून से धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 273 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई है। एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 9,851 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,26,770 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

खंडवा में शुक्रवार सुबह 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खंडवा जिले में अभी तक 257 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा बड़वानी में शुक्रवार तड़के नवलपुरा के पास कपास फैक्ट्री में भीषण आ लग गई, जिसमें दो करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। मध्यप्रदेश की दिनभर की अन्य ताजा अपडेट जानकारी इस प्रकार है –

डिंडौरी में 5 कोरोना वायरस संक्रमित मिले, मुंबई से लौटा था युवक

डिंडौरी। जिले में गुरुवार की देर रात कोरोनावायरस से संक्रमित 5 मरीज सामने आए हैं, जिसमें एक मरीज शहर के वार्ड क्रमांक 10 जज कॉलोनी में निवासरत एक रीडर का लड़का है। बताया गया कि रीडर का बेटा जो 1 जून को मुंबई से वापस लौटा था। आरोप है कि रीडर ने अपने बेटे को घर में ही रखा और न्यायालय काम पर नियमित तौर पर आता रहा। रीडर के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरी जज कॉलोनी को कंटेंटमेंट घोषित कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रीडर के बेटे व रीडर के संपर्क में आए जजों की सैंपलिंग भी की जा रही है। बताया गया कि रीडर के संपर्क में बड़ी संख्या में वकील भी आए हैं।

खंडवा में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 257 केस

खंडवा। शुक्रवार सुबह कोरोना जांच की 61 रिपोर्ट आई है। इसमें 6 पॉजिटिव और 55 निगेटिव हैं। पॉजिटिव मरीज शहर के कंटेन्मेंट जोन रमा कॉलोनी, गांधी नगर के अलावा ग्राम पंधाना और खेगांवडा क्षेत्र के हैं ।इन्हें मिलाकर पॉजिटिव मरीज की संख्या 257 हो गई है।