TIO भोपाल
भोपाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब 1 जून तक कर्फ्यू रहेगा। इसके निर्देश शनिवार को कलेकटर अवनीश लवानिया ने जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि भोपाल नगर निगम और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू 24 मई की सुबह 6 बजे से बढ़ाकर 1 जून की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान बिना किसी कारण किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। मेडिकल, राशन एवं खानपान की दुकानों पर प्रतिबंध नहीं होगा। केवल आवश्यक सेवाएं, अस्पताल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तक आने-जाने की अनुमति होगी।

