TIO रीवा
विंध्य को साधने के लिए अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा शुरू हुई है। रीवा के महामृत्युंजय धाम किला परिसर से कांग्रेस द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा का रथ फोर्ट रोड के रास्ते अगले पड़ाव, सेमरिया की ओर बढ़ चुका है। यात्रा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल, रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जन्म कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हैं। इससे पहलेजिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन आक्रोश यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
इस पत्रकार वार्ता को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं जन आक्रोश यात्रा प्रभारी अजय सिंह राहुल भैया, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजी.राजेंद्र शर्मा,रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा और पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा ने संबोधित किया। कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा में भाजपा सरकार की नाकामियों और घोटालों को जनता को बताएंगी। वैसे अजय सिंह राहुल भैया लंबे समय से विंध्य क्षेत्र में अपना कार्य कर रहे है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों की तरह होते जा रहे हैं। उनका व्यवहार से क्षेत्र के लोग उनसे बड़े प्रभावित रहते है तथा उनके कार्य करने की शैली भी अलग ही है कांग्रेस का झंडा लेकर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में हमेशा उत्साह भरते है।
यात्रा में बताएंगे कांग्रेस की 11 गारंटी
- महिलाओं को 1500 रुपए महीने.
- 500 रुपए में गैस सिलेंडर.
- 100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट का बिल हॉफ.
- किसानों का कर्ज होगा माफ.
- पुरानी पेंशन योजना लागू होगी.
- 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री.
- किसानों के बिजली बिल माफ.
- ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण.
- 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली.
- जातिगत जनगणना कराएंगे.
- किसानों के मुकदमे वापस होंगे.