Odisha: ‘आधिकारिक संचार में ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल बंद करें’, ओडिशा सरकार का विभागों को निर्देश भुवनेश्वर

0
155

TIO ओडिशा

ओडिशा सरकार ने अपने सभी विभागों, सार्वजनिक और शैक्षणिक संस्थानों और अन्य से आधिकारिक संचार में ‘हरिजन’ शब्द का प्रयोग बंद करने को कहा है। अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आयुक्त-सह-सचिव ने 12 अगस्त को इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में अधिकारियों को सुझाव दिया गया है कि हरिजन की बजाय स्थानीय या अन्य भाषाओं में ‘अनुसूचित जाति’ और अंग्रेजी में ‘scheduled caste’ शब्द का इस्तेमाल किया जाए।