गाँधी मेडिकल कॉलेज ने मनाया स्थापना दिवस – प्लैटिनम जुबली वर्ष की तैयारियों का हुआ शुभारंभ

0
97

TIO भोपाल

आज गाँधी मेडिकल कॉलेज ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर गौरवपूर्ण परंपरा और सेवाभाव की 70 वर्षों की यात्रा को स्मरण किया। 1955 में स्थापित यह संस्थान, गैस त्रासदी, दंगों, महामारी, कोविड-19 सहित हर संकट की घड़ी में समाज की सेवा में अग्रणी रहा है।

स्थापना दिवस पर मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और अलुम्नाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, केक काटा और सामूहिक संवाद (सोलपार) का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि संस्थान की गौरवशाली सेवा परंपरा को आगे भी चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक, जूनियर डॉक्टर एवं कॉलेज परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “गाँधी मेडिकल कॉलेज जिंदाबाद” के नारों और प्लैटिनम जुबली वर्ष (2025–26) में उत्कृष्ट कार्यों की प्रतिबद्धता के साथ किया गया।

प्लैटिनम जुबली वर्ष के तहत 2026 में होने वाले ‘महाकुंभ’ कार्यक्रम की तैयारियाँ भी शुरू हो गई हैं, जिसमें देश-विदेश से लगभग 2000–2500 डॉक्टरों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन GMC के गौरव, उपलब्धियों और योगदान को और भी व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करेगा।