‘जी-राम-जी’ बिल का विरोध, संसद में TMC का रातभर धरना:खड़गे ने कहा- मैं मां की कसम खाकर कहता हूं, ये कानून गरीबों के लिए नहीं

0
135

TIO नई दिल्ली

 

संसद में VB-G RAM G बिल पास होने के बाद TMC के सांसद 12 घंटे के धरने पर बैठे। - Dainik Bhaskar
संसद में VB-G RAM G बिल पास होने के बाद TMC के सांसद 12 घंटे के धरने पर बैठे।

संसद में गुरुवार रात 12.30 बजे राज्यसभा से VB-G RAM G बिल पास हो गया। हालांकि विपक्षी सांसदों ने बहस के दौरान जमकर हंगामा किया। बिल के पास होने से पहले सांसद राज्यसभा से वॉकआउट कर गए।

विपक्ष की मांग थी कि बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए। हालांकि सदन में विपक्ष की गैरमौजूदगी के बीच बिल ध्वनिमत से पास कर दिया गया।

बिल के विरोध में तृणमूल (TMC) सांसद, संसद के मकर द्वार पर रातभर से धरने पर बैठे हैं। इनका कहना है कि ये बिल महात्मा गांधी का अपमान है और किसानों-गरीबों के खिलाफ है।

वहीं, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कहा कि मैं विपक्ष से उम्मीद कर रहा था कि वे अच्छी बहस करेंगे, लेकिन उन्होंने केवल बेवजह के आरोप लगाए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मैं अपनी मां की और भारत मां की कसम खाकर कहता हूं कि ये बिल गरीबों की भलाई के लिए नहीं है।

इससे पहले, बुधवार को लोकसभा में यह बिल 14 घंटे तक चली बहस के बाद ध्वनिमत से पास हुआ था।

शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन है। सत्र 1 दिसंबर से शुरू हुआ था, इस दौरान वंदे मातरम्, चुनाव सुधारों जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

TMC सांसद रातभर से धरने पर बैठे…

TMC सांसदों ने VB-G RAM G बिल 2025 के खिलाफ रात भर विरोध प्रदर्शन किया। तस्वीरें शुक्रवार सुबह की हैं। हालांकि प. बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार अपनी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखेगी।