भोपाल में नड्डा बोले-कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है:सीएम ने कहा-संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले सवाल उठा रहे; भाजपा ने निकाली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

0
2

TIO भोपाल

भोपाल में बुधवार को भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। इस दौरान अटल पथ पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है। 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। इमरजेंसी का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि मैं खुद इसका भुक्तभोगी हूं। उन्होंने कहा कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अस्थिर करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने और चुनाव आयोग को अपनी जेब की पुड़िया समझने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब-जब न्यायालय ने कांग्रेस के खिलाफ फैसला दिया, पार्टी ने न्यायाधीशों और न्यायालय का अपमान किया। आपातकाल इसका गवाह है।

पदयात्रा की 5 तस्वीरें देखिए…

भोपाल के अटल पथ से शुरू होकर पदयात्रा रोशनपुरा चौराहा पहुंची।
भोपाल के अटल पथ से शुरू होकर पदयात्रा रोशनपुरा चौराहा पहुंची।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने झंडा लहराकर यात्रा की शुरुआत की।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने झंडा लहराकर यात्रा की शुरुआत की।
यात्रा के रथ पर सवार जेपी नड्डा तिरंगा लहराते हुए।
यात्रा के रथ पर सवार जेपी नड्डा तिरंगा लहराते हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को सांकेतिक रावण जैसा दिखाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को सांकेतिक रावण जैसा दिखाया।
सभा में पहुंचीं मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक लिखे बैनर लेने से इनकार किया।
भाजपा की पदयात्रा खत्म

आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर बुजुर्ग ने किया डांस

राहुल को सांकेतिक रावण जैसा दिखाया
यात्रा पर फूलों की बारिश
इमरजेंसी में मुझे क्लासरूम से उठा लिया था- नड्डा

कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है- नड्डा

नड्डा बोले- कांग्रेस समझ चुकी है, उसे जनता सत्ता में आने नहीं देगी
जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अस्थिर करना चाहते हैं
सीएम बोले- न्यायपालिका के फैसले की धज्जियां उड़ाने वाले सवाल उठा रहे

हेमंत खंडेलवाल बोले- राहुल गांधी की राजनीति आरोप लगाओ और भाग जाओ की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस आज तक कोई सबूत नहीं दे पाए। कर्नाटक में भी आरोप लगाने के 477 दिन बाद तक जवाब नहीं दिया गया।

खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के सहयोग से भारत को अस्थिर करने का काम कर रही है। इसी अराजकता के विरोध में भोपाल और आसपास के नागरिकों के साथ विभिन्न समाजों के लोग पदयात्रा में शामिल हुए हैं।

मंच पर पहुंचे जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव

पदयात्रा से पहले देखिए ड्रोन वीडियो

‘राम जी की निकली सवारी’ गीत पर तिरंगा लेकर नाचते युवा

मंत्री विश्वास सारंग समर्थकों के साथ पैदल निकले

देशभक्ति गीत पर लिपसिंक करती महिला

यात्रा में थर्ड जेंडर समुदाय भी शामिल

‘तीन तलाक’ लिखे वाले बैनर लेने से इनकार

सभा में शामिल होने पहुंचीं मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक लिखे वाले बैनर लेने से इनकार किया, जिसके बाद बैनर एक तरफ रख दिए गए।

सभा स्थल पर पहुंचने लगे पार्टी नेता

सभा स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पहुंचे हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री और डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान भी मौजूद हैं।

जाम से बचने इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

बैनर पर लिखा- कहीं नहीं जाएंगे मोदी जी
पदयात्रा के दौरान इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव