शरद यादव की श्रद्धांजलि सभा

0
107

TIO भोपाल

देश की राजनीति में बदलाव लाने का साहस रखने वाले शरद यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जबलपुर के पास पाटन जो शरद यादव जी का गृह स्थान था उन्हीं के परिवार के सदस्यों द्वारा इस आयोजन में देशभर से कई शख्सियतें भाग लेगी। और अनुमान है कि आने वाले दिनों में शरद यादव का कोई वारिस के रूप में देश की राजनीति में जल्द आएगा। शरद यादव का देश की राजनीति में बड़ा योगदान रहा है और उनके किए गए कार्यों को देश कभी भूला नहीं सकता। देश में सत्ता परिवर्तन की लहर चलाने के लिए शरद यादव को एक बड़े चेहरे के रूप में पहचाना जाता था लेकिन परिवार ने राजनीति में आने में जरा देर कर दी । हालांकि उनके परिवार में कुछ लोग है जिनकी दूर दृष्टिता और देश के प्रति एक अलग नजरिया है। श्रद्धांजलि सभा दोपहर 3 बजे से पाटन में रखी गई है। जहां उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया जाएगा और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।