रंगदारी मांगने वाली 58 वर्षीय महिला सहित उसके 8 बेटों पर 113 केस दर्ज, घर सील

0
312

नई दिल्ली। राजधानी के संगम विहार इलाके में हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी मांगने जैसे अपराध में शामिल 58 साल की एक महिला के घर को पुलिस ने सील कर दिया। महिला और उसके 8 बेटों पर कुल 113 केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि महिला को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर पुलिस ने महिला के घर को सील कर दिया गया।
Recorded 113 cases on his 8 sons, including 58-year-old woman demanding darling, house seal
साउथ दिल्ली की अडिशनल डीसीपी विजयंता आर्य ने बताया कि आरोपी महिला का नाम बशीरन है। उन्होंने बताया कि बशीरन और उसके 8 बेटों पर 113 मुकदमे दर्ज हैं। परिवार के 9 सदस्यों के अपराध में शामिल होने से इलाके में भी दहशत थी। संगम विहार थाना पुलिस ने इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए इसके घर को सील कर दिया। संगम विहार थाने के एसएचओ उपेंद्र सिंह और इनकी टीम ने कोर्ट में बशीरन की प्रॉपर्टी सील करने की इजाजत मांगी थी।

कोर्ट को बताया गया था कि बशीरन और इसके 8 बेटे क्राइम की दुनिया में किस हद तक शामिल हैं। इसे इलाके में दहशत का पर्याय बताया गया था। बशीरन को एरिया के लोग अम्मा के नाम से जानते थे। पुलिस ने बताया कि बशीरन अपने घर पर नाबालिग बच्चों को बुलाकर उन्हें स्मैक, गांजा, चरस और दारू पिलाकर उन्हें क्राइम की दुनिया में भी उतारने का काम करती थी। वह इलाके में पानी माफिया के तौर पर भी काम करती थी। पुलिस ने बताया कि बशीरन और इसके तीन बेटे फरार हैं। दो जेल में हैं और तीन जमानत पर बाहर हैं।