महाराष्ट्र में 3 दिन से बारिश, रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस-वे बंद:लोगों को घर में रहने की सलाह; जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, गाड़ियां दबीं

0
3

TIO भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।

उधर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। मुंबई में कल से 75kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, 142 पेड़ उखड़ गए। BMC ने आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, मुंबई एयरपोर्ट पर 17 फ्लाइट रद्द हुई।

लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। मुंबई में प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गई। 6-7 गाड़ियां मलबे में दब गईं। मलबा हटाने का काम जारी है।

मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…

देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें…

महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट में वसई स्टेशन के पास सड़क पर पानी भर गया। लोग रेलवे ट्रैक पर चलने लगे।
महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट में वसई स्टेशन के पास सड़क पर पानी भर गया। लोग रेलवे ट्रैक पर चलने लगे।
पुणे के मावल में बारिश के चलते लैंडस्लाइड में एक घर दब गया। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है।
पुणे के मावल में बारिश के चलते लैंडस्लाइड में एक घर दब गया। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है।
महाराष्ट्र के पुणे में समृद्धि लेक सोसाइटी की बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिर गई।
महाराष्ट्र के पुणे में समृद्धि लेक सोसाइटी की बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिर गई।
गुजरात के ऊना में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। कनेक्टिविटी बाधित होने से कई गांवों से संपर्क कट गया।
गुजरात के ऊना में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। कनेक्टिविटी बाधित होने से कई गांवों से संपर्क कट गया।
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बालमदेही नदी में बाढ़ में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला गया।
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बालमदेही नदी में बाढ़ में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला गया।

महाराष्ट्र में खराब मौसम से निपटने की क्या है तैयारी, 5 पॉइंट

  • लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • पेड़ों, जर्जर इमारतों, होर्डिंग्स और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  • वाहनों को पेड़ों के नीचे पार्क न करें और समुद्र तट व जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें।
  • स्थिति से निपटने के लिए करीब 15 हजार कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं।
  • किसी भी आपात स्थिति में लोग BMC हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में विक्रोली में सबसे ज्यादा 248.8 मिमी बारिश हुई

BMC के मुताबिक, 5 जुलाई सुबह 8 बजे से 6 जुलाई सुबह 8 बजे तक मुंबई में सबसे ज्यादा 248.8 मिमी बारिश विक्रोली में दर्ज की गई।

मुंबई एयरपोर्ट पर 17 फ्लाइट रद्द, 217 लेट हुईं

बारिश का असर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी दिखा। रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 11:30 बजे के बीच 17 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

वहीं, आने और जाने वाली 217 उड़ानें तय समय से देरी से चलीं। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

पुणे में लैंडस्लाइड, मलबे में दबने से 1 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले की मावल तहसील के पाटन गांव में सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। पहाड़ी का मलबा एक घर पर गिरने से उसमें रहने वाला परिवार दब गया। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

सूचना मिलते ही PMRDA, स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुंबई में बारिश के कारण महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा की सोमवार की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रशासन अलर्ट पर है। उन्होंने लोगों से बेवजह यात्रा नहीं करने की अपील की। वहीं, रविवार को तेज हवाओं के बीच 350 पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं।

मुंबई-पालघर-रायगढ़ में रिकॉर्ड बारिश, 13 की मौत

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों में मुंबई, पालघर और रायगढ़ में रिकॉर्ड बारिश हुई है। भारी बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

ठाणे में आंधी-बारिश से होर्डिंग गिर गई

महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को तेज बारिश और तेज हवाओं के बीच कैडबरी जंक्शन स्थित रेमंड गेट के पास एक होर्डिंग गिर गई। शहर के कई इलाकों में पेड़ भी उखड़कर गिर गए। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करने और स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं।