भोपाल रेडीसन में चाट फेस्टिवल

0
4

शशी कुमार केसवानी


चाट खाने का कोई मौसम नहीं होता बस आपका चाट को देखकर दिल ललचाना चाहिए। जी हां भोपाल में रेडीसन में चल रहे चाट फेस्टिवल को देखकर किसी का भी मन ललचा सकता है। आगरा से चाट के विशेष शैफ अमित आए हुए है जिन्होंने भोपाल के लोगों का दिल ही जीत लिया है। चाट का असली स्वाद जो जानते है खासतौर पर आगरा की चाट अपनी एक अलग पहचान रखती है। भोपाल के लोगों का वही एथेंटिक स्वाद के साथ सुनहरा अवसर है। जो आगरे की चाट का भोपाल में ही मजा ले सकते है। हर चाट की अपनी एक खूबी है। पानीपुरी के तीन तरह के पानी के साथ-साथ तीन तरह की अलग-अलग फुलकियां भी उपलब्ध है। चाट का प्रजेन्टेशन तो अद्भुत था ही पर स्वाद भी लाजवाब था जिसमें खास थे काजू मखाना जिसका स्वाद कल्पनाओं से बाहर था। कोई सोच भी नहीं सकता काजू और मखाने की कोई चाट हो सकती है। लेकिन मैंने इसका स्वाद लिया एक साथ न जाने कितने स्वाद मुंह में आ गए। साथ में था देसी भाषा में कहें तो दही बड़ा लेकिन उसे कुछ खास तरीके से बनाया था इसलिए उसका नाम राजभोग दे दिया गया था। जिसका स्वाद और साफ्टनेश अपने आप में अलग ही मजा दे रही थी। आलू की टिक्की भी बाकी चीजों से अलग स्वाद दे रही थी। क्योंकि ये लाल आलू से बनी हुई थी और सिकाई बहुत ही धीमी आंच पर की हुई थी। इसके अलावा पालक पत्ता बेसन में डीप किया हुआ जिस तरह से बनाया गया था वो भी अपने आप में बाकी शहरों के मुकाबले अलग तरह से स्वाद से भरपूर था। ऐसे ही कई व्यंजन जो आपने चाट के नहीं चखे हो वो रेडीसन में आपको मिल जाएंगे। पूरी चाट में सबसे अलग स्वाद था इंग्लिश चाट का। जिसमें ड्रायफ्रूट का भरभरकर उपयोग किया गया था। आमतौर पर यह कल्पना नहीं की जा सकती कि ड्रायफ्रूट चाट के रूप में भी खाया जा सकता है। पर मेरी कल्पनाओं की उड़ान से ऊपर का व्यजंन था। जिसका मैंने दिल भर के स्वाद लिया अब आपकी बारी है। क्या आप भी इन व्यंजनों का स्वाद लें। 13 तारीख तक चलने वाले इस फूड फेस्टिवल में भोपाल के लोग अलग स्वाद ले सकेंगे।