नदियों में विसर्जन के लिए अस्थि कलश यात्राएं निकलीं, प्रदेश भाजपा कार्यालय से सीएम शिवराज ने किया रवाना

0
384

भोपाल। प्रदेश की प्रमुख नदियों में विसर्जन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश आज अत्यंत भावुक समारोह में प्रदेश कार्यालय से रवाना हुए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने आज सुबह विभिन्न नदियों को जाने वाली अस्थि कलश यात्राओं को रवाना किया। निर्धारित रूट से होते हुए ये यात्राएं अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी और प्रदेश की पावन नदियों में अटलजी की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
Bhi Kshash Yatra was released for immersion in rivers, CM Shivraj did away with the state BJP office
अस्थि कलश यात्राओं में पार्वती नदी में विसर्जन हेतु यात्रा बैरसिया, नरसिंहगढ़, पचौर, सारंगपुर, शाजापुर, आगर, सुसनेर, जीरापुर, खिलचीपुर, राजगढ़, ब्यावरा होते हुए चाचैड़ा पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री व सांसद मनोहर उंटवाल, प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश मंत्री पंकज जोशी शामिल हुए। क्षिप्रा नदी,उज्जैन की यह यात्रा सीहोर, देवास, इंदौर होते हुए क्षिप्रा तट उज्जैन पहुंचेगी। यात्रा में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, मंत्री पारस जैन, बंशीलाल गुर्जर एवं सुदर्शन गुप्ता शामिल हुए।

ताप्ती नदी बुरहानपुर की यह यात्रा मण्डीदीप, ओबेदुल्लागंज, रहटी, खातेगांव, खण्डवा होते हुए बुरहानपुर पहुंचने वाली यात्रा में सांसद नंदकुमार सिंह चैहान, मंत्री अर्चना चिटनीस, मंत्री अंतरसिंह आर्य एवं जीतू जिराती शामिल थे। सोन नदी,रीवा की अस्थि कलश यात्रा बरेली, पिपरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, सीधी होते हुए रीवा पहुंचेगी।

इस यात्रा में मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, अजयप्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, शरतेन्दु तिवारी, मिथलेश प्यासी, रामलाल रौतेल, अभय बिलैया शामिल थे। बेतवा नदी ओरछा की कलश यात्रा विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ होते हुए ओरछा पहुंचेगी। इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, मंत्री गोपाल भार्गव, गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद प्रहलाद पटेल, प्रदीप लारिया एवं दशरथ सिंह शामिल हुए। पेंच नदी छिंदवाड़ा की यात्रा सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवाड़ा, लखनादौन, छपारा, सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए परासिया पहुंचेगी।

इस यात्रा में मंत्री शरद जैन, कन्हाईराम रघुवंशी, नरेश दिवाकर, वीरेन्द्र फौजदार शामिल थे। सिंध नदी दतिया की यात्रा शिवपुरी, सिरसौद, करेरा, दिनारा होते हुए दतिया पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, रूस्तम सिंह, लालसिंह आर्य, अरविन्द भदौरिया, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल थे। केन नदी पन्ना की कलश यात्रा रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी होते हुए पन्ना पहुंचेगी।