बीएसएफ जवान से बदसलूकी पर गृहमंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, कहा- दो-तीन पहले कुछ ठीक-ठाक हुआ है

0
212

मुजफ्फरनगर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इशारों ही इशारों में संकेत दिया कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही पाकिस्तान पर कोई बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवान नरेंद्र नाथ के साथ हाल ही में हुई बदसलूकी के बदले में दो-तीन पहले ही कुछ ठीक-ठाक हुआ है लेकिन इसके बारे में आपको अभी नहीं बताऊंगा।
Home Minister on the mistrust of the BSF jawan, the sign of the big action, said – Something has happened exactly two to three ago
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में कहा, ‘आपने देखा हमारे बीएसएफ के एक जवान के साथ पाकिस्तान ने कैसे बदसलूकी की। शायद आप लोगों को कुछ पता भी हो। मैं अभी बताऊंगा नहीं लेकिन कुछ हुआ है, कुछ ठीक-ठाक हुआ है। विश्वास करिए कुछ ठीक-ठाक हुआ है 2-3 दिन पहले।’

उन्होंने मंच पर बैठे लोगों से पूछा, आप लोगों को मालूम है? उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ हुआ है और आगे भी देखिएगा बहुत कुछ होगा। मैंने अपने बीएसएफ के जवानों से कहा है कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है, बस पहली गोली मत चलाना और अगर उधर से एक गोली चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना।’

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवान नरेंद्र नाथ 18 सितंबर को सीमा के पास शहीद हो गए थे। पैट्रोलिंग पर गए नरेंद्र नाथ के शव को पाकिस्तानी अपनी सीमा में खींच ले गए। अ

‘भारत-चीन बॉर्डर पर अब सिर्फ होती है धक्का-मुक्की’
इसके अलावा भारत-चीन बॉर्डर पर तनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैंने जवानों से पूछा कि इंडो-चाइना बॉर्डर पर क्या होता है? तो उन्होंने बताया कि उधर से लोग आते हैं, फेस-अप होता है। वे लोग भी हथियार नहीं निकालते हैं, हम लोग भी हथियार नहीं निकालते हैं। फिर एक-दूसरे को धक्का मुक्की करते हैं और वे वापस चले जाते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आप कल्पना करिए कि यह वही चीन है, जिसने भारत के ऊपर हमला किया था। आज भारत-चीन के बॉर्डर पर सिर्फ धक्का-मुक्की होती है और एक-दूसरे को थैंक्यू बोलकर चले जाते हैं। इसका मतलब यह होता है कि भारत अब एक कमजोर देश नहीं रहा बल्कि अब भारत भी दुनिया का एक ताकतवर देश बन गया है।’