बुलंदशहर हिंसा में आया नया मोड़, अब जीतू फौजी को ढूढ़ रही पुलिस

0
605

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में कथित गोकशी के बाद हुई हिंसा की एफआईआर में आरोपी नंबर 11 का नाम सामने आने से मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी की पहचान जीतेंद्र सिंह उर्फ जीतू फौजी के रूप में हुई है और वह भारतीय सेना का जवान है जो कश्मीर में तैनात है। घटना वाले दिन से ही वह फरार है जिसे ढूंढने के लिए पुलिस की एक टीम जम्मू-कश्मीर भेजी जा चुकी है।
A new twist in Bulandshahr violence, now the Jitu fouji finds the police
यूपी पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जीतू को हिंसा के कई विडियो में देखा गया है। मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी हिंसा के 14 विडियो क्लिप की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों और गवाहों के बयान भी रेकॉर्ड कर रही है। इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या में शामिल आरोपी जवान की तलाश के लिए जम्मू-कश्मीर में यूपी पुलिस की एक टीम शुक्रवार को पहुंची। भारतीय सेना ने भी इस बात की पुष्टि की और पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सूत्रों का कहना है कि यूपी पुलिस की टीम उधमपुर बेस्ड नॉर्दन कमांड के कई उच्च अधिकारियों से मिली। सूत्रों ने कहा, ‘हमने (सेना) यूपी पुलिस को जांच करने में मदद का आश्वासन दिया है जो अभी जारी है। हालांकि पुलिस उचित समय पर आरोपी की सही पहचान होने के बाद अधिक जानकारी देगी।’ हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स आॅफ इंडिया ने शुक्रवार को फौजी जीतू के पैतृक गांव स्याना तहसील के महाव गांव का दौरा किया। जहां उसके अंकल ब्रह्म सिंह ने पुष्टि की कि जीतू हिंसा वाली जगह पर मौजूद था।

4 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था
पुलिस के पास जीतू फौजी का कोई आपराधिक रेकॉर्ड नहीं है। बताया जा रहा है कि उसने इंटर कॉलेज चित्सौना से हाईस्कूल तक पढ़ाई की। इसके बाद पब्लिक इंटर कॉलेज स्याना से 12वीं की परीक्षा पास की। फिर कुछ समय घनसूरपुर कॉलेज से भी पढ़ा। जीतू की उम्र 24 साल के आसपास बताई जा रही है जो 4 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। जीतू शादीशुदा है और उसका 10 महीने का एक बच्चा भी है। गांव के लोगों ने बताया कि जब से वह सेना में भर्ती हुआ है तबसे छुट्टियों में ही घर आता था।

दंगा, आगजनी और हत्या का आरोप
यूपी आईजी (क्राइम) एस. के. भगत ने कहा कि जीतू का नाम स्याना में दंगे, आगजनी और हत्या के सिलसिले में लिखी गई मूल ऋकफ में आरोपी के तौर पर शामिल है। मूल एफआईआर में जीतू का जिक्र आरोपी नंबर 11 के तौर पर है और उसका नाम जीतू फौजी पुत्र राजपाल सिंह लिखा हुआ है। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘जीतू का नाम एफआईआर में दर्ज है और उसे पकड़ने के लिए टीमें जम्?मू भेज दी गई है। वह 27 नामजद लोगों में से एक है। अन्?य पुलिस अधिकारियों ने भी जीतू के पुलिस इंस्?पेक्?टर की हत्?या में सीधे शामिल होने के दावे को खारिज कर दिया है।