मथुरा में साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव:गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा

0
52

TIO मथुरा

मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। बाबा के एक साथी ने दावा किया- शनिवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गौवंश होने की सूचना थी। ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते-ही-देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।

लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मामले में DIG शैलेश पांडे का कहना है कि शक के आधार पर बाबा एक ट्रक को रोककर चेकिंग कर रहे थे। सुबह कोहरा होने की वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। बाबा इसकी चपेट में आ गए। डीआईजी ने साफ किया कि ट्रकों में कोई गोवंश नहीं था। उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

जहां बवाल हुआ, वहां से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद थीं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही थीं। मामला कोसी और छाता थाना क्षेत्र का है।

गौ-रक्षक चंद्रशेखर इलाके में फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर थे। गौशाला चलाते थे। गौ तस्करी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते थे।
गौ-रक्षक चंद्रशेखर इलाके में फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर थे। गौशाला चलाते थे। गौ तस्करी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते थे।
गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया। दोनों तरफ करीब 5 किमी. लंबा जाम लग गया।
गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया। दोनों तरफ करीब 5 किमी. लंबा जाम लग गया।
पुलिस लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिसवालों को खदेड़ दिया।
पुलिस लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिसवालों को खदेड़ दिया।
देखते-ही-देखते भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस पर पथराव करने लगी।
देखते-ही-देखते भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस पर पथराव करने लगी।
हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए।
हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए।
पथराव के बाद हाईवे पर ईंट-पत्थर बिछ गईं।
पथराव के बाद हाईवे पर ईंट-पत्थर बिछ गईं।
पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पथराव में स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं।
पथराव में स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं।
लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।
लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।