यूपी के गोंडा में तीन बहनों पर सोते समय एसिड फेंका, अस्पताल में चल रहा इलाज

0
324

TIO NEW DELHI

यूपी में भले ही शासन-प्रशासन महिलाओं पर होने वाले अपराध कम होने का दावा करे पर यहां हर रोज ऐसी जघन्य वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला गोंडा जिले का है।

जहां पर सोमवार रात तीन बहनों पर एसिड फेंक दिया गया। हमले में झुलसी बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब तीनों बहनें घर में सो रही थीं।