Airtel, Voda, Idea के बाद Reliance Jio भी अगले कुछ सप्ताह में टैरिफ बढ़ाएगा

0
964

नई दिल्ली

रिलायंस जियो भी अगले कुछ हफ्ते में मोबाइल टैरिफ बढ़ाएगा। कंपनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले सोमवार को एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया दिसंबर से टैरिफ बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं। जियो ने कहा- टैरिफ बढ़ाने से डाटा की खपत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

देश में मोबाइल डाटा और कॉल टैरिफ में गिरावट
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मुताबिक, जून 2016 से दिसंबर, 2017 के बीच देश में मोबाइल डाटा की दरों में 95% की तेज गिरावट दर्ज की गई है। अब मोबाइल डाटा 11.78 रुपए प्रति गीगाबाइट (जीबी) के औसत दाम में उपलब्ध है। मोबाइल कॉल की दरें भी 60% गिरकर करीब 19 पैसे प्रति मिनट हो गई हैं।