अमित शाह कोलकाता पहुंचे:BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे; आज CM का ऐलान हो सकता है, 9 मई को शपथ ग्रहण

0
6

TIO कोलकाता

अमित शाह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। - Dainik Bhaskar

अमित शाह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे।

वे आज दोपहर 2 बजे होने वाली BJP विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में विधायक दल के नेता और नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सीएम बनने की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। सुवेंदु ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी चुनाव जीतें हैं। 2021 में सुवेंदु ने ममता को नंदीग्राम से भी हराया था।

4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा की बहुमत से सरकार

4 मई को 293 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 207 सीटें मिलीं। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा।

5 मई: ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, हमें साजिश से हराया

ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं।

6 मई: सुवेंदु के PA की गोली मारकर हत्या

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे कोलकाता से मध्यमग्राम अपने घर लौट रहे थे। कोलकाता से करीब 20 km दूर डोलतला में एक कार रथ की स्कॉर्पियो के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। दो गोलियां चंद्रनाथ के सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

7 मई: सुवेंदु बोले- ममता को हराया, इसलिए PA की हत्या भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है। सुवेंदु ने कहा- इस हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी जितनी भी निंदा करें वह कम है। हत्या की वजह भवानीपुर से ममता की हार हो सकती है।