बिहार में बड़ा रेल हादसा, ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, चार घायल

0
453

छपरा। बिहार के छपरा में बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे छपरा के गौतम स्थान पर पटरी से उतर गए हैं। जानकारी के अनुसार घटना में चार यात्री घायल हो गए हैं जबकि एक की हालत गंभीर है। यह ट्रेन छपरा से सूरत जा रही थी। रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। घटना के कारण फिलहाल रेल परिचालन बाधित है।