बीएल संतोष संगठन महासचिव बनाए गए, रामलाल की 13 साल बाद संघ में वापसी

0
497

नई दिल्ली

रामलाल की जगह बीएल संतोष भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) होंगे। उधर, 13 साल बाद रामलाल की संघ में वापसी होगी। अब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की भूमिका निभाएंगे।

रामलाल मथुरा के रहने वाले हैं। रामलाल 2006 में संजय जोशी की जगह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। वे पश्चिमी उत्तरप्रदेश में संघ प्रचारक रहे चुके हैं। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रहते हुए भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। संगठन मंत्री की भूमिका भाजपा और संघ में ब्रिज की तरह मानी जाती है।

संघ से होती है संगठन महासचिव की नियुक्ति

भाजपा अपने राष्ट्रीय और राज्यों में संगठन महासचिव की नियुक्ति संघ से करती है। यही लोग संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय का काम देखते हैं। पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।