BJP प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने जिलाध्यक्षों को लिखा पत्र, की ये अपील

0
540

TIO भोपाल

प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला है। इसी को देखते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखा है और बाढ़ पीड़ितो की मदद करने की अपील की है। सिंह ने लिखा है पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आई हुई है।मोदी के जन्मदिन का सेवा सप्ताह बाढ़ पीड़ितों की सहायता कर मनाएं ।

राकेश सिंह ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश का अधिकांश भाग बाढ़ की चपेट में है। खास करके मंदसौर और नीमच समेत कई जिलों में कहर बरपा है।हजारों लोग बेघर हो गए है और फसले चौपट हो गई है।प्रदेश सरकार की पीड़ितों के प्रति उदासीनता और बेरुखी ना सिर्फ आश्चर्यजनक है बल्कि दुखद है, ऐसे में बीजेपी का कार्यकर्ता होने के नाते हमें आगे आना चाहिए।इसलिए पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह में हमे मंदसौर, नीमच समेत अन्य जिलों में बाढ से प्रभावित लोगों की सेवा करनी चाहिए। कार्यकर्ता अपने स्तर पर पीडितो की सेवा करे और उन्हें जरुरत वाले सामान जैसे खाना, पीना और कपड़े उपलब्ध करवाएं।