भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न ने तेजस्वी यादव के माथे पर लगाया तिलक, दिया विजयी भव का आशीर्वाद

0
338

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक पूजा पंडाल में मंगलवार को पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के माथे पर तिलक लगाते हुए उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न ने इस अवसर पर एक पुराने हिंदी गीत की लाइनें अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गाईं। शत्रुघ्न के इस कदम की बिहार की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है।
BJP’s disgruntled leader Shatrughan relieved Tilak on the forehead of the stunning Yadav, blessed by the victorious Bhav
पटना शहर के डाकबंगला चौराहे पर बने एक पूजा पंडाल में एक साथ पहुंचे शत्रुघ्न और तेजस्वी ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर शत्रुघ्न ने आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी के माथे पर तिलक लगाते हुए उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से रांची जाकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद यह भी चर्चा चली थी कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में शत्रुघ्न आरजेडी का दामन थाम सकते हैं।

उम्मीद है कि तेजस्वी बिहार को आगे ले जाएंगे
शत्रुघ्न इसके साथ ही पिछले रमजान महीने में तेजस्वी के आवास पर आयोजित इफ्तार दावत में भी शामिल हुए थे। शत्रुघ्न ने इस अवसर पर कहा था, तेजस्वी युवा हैं और नेतृत्व के गुणों से संपन्न हैं। मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद उसके साथ हैं और इसलिए उनका राज्याभिषेक किया है। उम्मीद है कि वह बिहार को आगे ले जाएंगे। अब पटना के दुर्गा पंडाल में शत्रुघ्न ने तेजस्वी को आशीर्वाद देकर इस अवसर पर एक पुराने हिंदी गीत की लाइनें अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों… गाईं।

इधर, सियासी अटकलों के बीच तेजस्वी ने कहा, शत्रुघ्न सिन्हा मेरे लिए अभिभावक की तरह हैं। वह मेरे पिता के पुराने दोस्त हैं। मैं उनके आशीर्वाद और मुझसे उनकी जो उम्मीदें लगी हुई हैं, उसके लिए अनुग्रहित हूं। शत्रुघ्न और तेजस्वी बाद में एक अन्य पूजा पंडाल गए और वहां पूजा-अर्चना की।