ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का ‘मौन विरोध’

0
490

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलकाता में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में बुधवार को यहां पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ ‘मौन विरोध प्रदर्शन’ किया।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, हर्षवर्धन, विजय गोयल और जितेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर में अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और ‘बंगाल बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का नारा दिया।

मंगलवार शाम को उत्तरी कोलकाता में शाह के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस के छात्र संघ और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ की गई।