बुलंदशहर हिंसा: सोपार से गिरफ्तार हुआ इंस्पेक्टर की हत्या का आरोपी जीतेन्द्र कुमार, सुबोध को गोली मारने का शक

0
646

जम्मू/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर प्रकरण में हत्या के आरोपित माने जा रहे फौजी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू को शुक्रवार रात उत्तरी कश्मीर के सोपोर से गिरफ्तार किए जाने की खबर आई। बताया जा रहा है कि सैन्य अधिकारियों ने जीतू को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। जीतू पर पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारने का शक जताया जा रहा है।
Bulandshahr Violence: Jitendra Kumar, accused of killing Inspector, arrested from Sopar, suspects to shoot Subodh
सूत्रों के अनुसार, शनिवार को जीतू को ट्रांजिट रिमांड पर लिया जाएगा और संभवत: उसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डिस्ट्रक्ट सेशंस कोर्ट में पेश किया जाए। इससे पहले दिनभर यह चर्चा रही कि जीतू जम्मू-कश्मीर के कारगिल (लद्दाख) में तैनात है लेकिन एसपी कारगिल वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जितेंद्र उर्फ जीतू नाम का कोई जवान वहां नहीं है। जांच करवाई गई तो देर शाम पता चला कि जीतू सोपोर में तैनात है।

इस संबंध में जब सोपोर रेंज के डीआईजी अतुल गोयल और एसपी सोपोर जावेद इकबाल से बात की तो उन्होंने जीतू को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी से इनकार किया। वहीं, बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर सेना की मौजूदगी में जीतू को जम्मू-कश्मीर से बाहर ले जाया जाएगा। इसके अलावा एक दो जवान बुलंदशहर तक उसके साथ जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के स्याना में गोवंश के अवशेष मिलने को लेकर हुई हिंसा में नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को सीजेएम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर जम्मू-कश्मीर गई पुलिस की टीम फौजी जीतू को लेकर बुलंदशहर आएगी। उधर, गुरुवार शाम एडीएम प्रशासन द्वारा सभी मांगें पूरी कराने के प्रयास के आश्र्वासन पर सुमित के परिजनों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।

गुरुवार रात पुलिस ने हिंसा में पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित योगेश राज अब भी फरार है। उधर, शुक्रवार को पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने चिगरावठी गांव में फ्लैग मार्च किया। वहीं जम्मू में फौजी के गिरफ्तारी की बात कही जा रही है, मगर इसकी पुलिस या सेना ने पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि तीन दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना कोतवाली की चिगरावठी पुलिस चौकी के पास गोवंश के अवशेष मिलने को लेकर हुई हिंसा में स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिह व चिगरावठी गांव निवासी सुमित पुत्र अमरजीत की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे।