नई दिल्ली। भारत के जसप्रीत बुमराह के लिए शुक्रवार को मेलबर्न में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल यादगार बन गया। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ही वर्ष में शानदार प्रदर्शन कर 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन आॅस्ट्रेलिया के शीर्षक्रम को बिखेर दिया।
Bumrahah’s name, recorded in history, broke 39 years old record
बुमराह ने सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (22) को ईशांत शर्मा के हाथों लांग लेग पर झिलवाया। उन्होंने इसके बाद जैसे ही पहले सत्र की अंतिम गेंद पर शॉन मार्श (19) को एलबीडब्ल्यू किया, उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया। यह बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में पहला साल है उन्होंने अपने पहले कैलेंडर वर्ष में शॉन मार्श के रूप में 41वां शिकार किया। उन्होंने इसी के साथ स्पिनर दिलीप दोशी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। दोशी ने 1979 में टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले कैलेंडर वर्ष में 40 विकेट झटके थे।
25 वर्षीय बुमराह वैसे इतने पर ही नहीं थमे, उन्होंने तीसरे दिन लंच के बाद यॉर्कर पर ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। बुमराह ने इस वर्ष 5 जनवनरी को केपटाउन में द. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट से पहले 8 टेस्ट मैचों में 23.66 की औसत से 39 विकेट लिए। वे इसके अलावा 44 वनडे मैचों में 21.01 की औसत से 78 और 40 टी20 मैचों में 20.47 की औसत से 48 विकेट लिए थे। उन्होंने 23 जनवरी 2016 को सिडनी में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 26 जनवरी 2016 को एडिलेड में अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था।

