आज दोपहर 2 बजे जारी होगा सीबीएसई बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट

0
3962

TIO NEW DELHI

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ ने दी है। विद्यार्थी सीबीएसई  की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और उमंग एप के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र एसएमएस के जरिए भी बारहवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। पिछले साल की तरह ही इस साल भी बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी कर रहा है। इसके बाद अब बोर्ड किसी भी वक्त दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।