अपने भाई को फंसाने के लिए सीएम केजरीवाल को अमेरिका से धमकी दी

0
499

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की धमकी का फोन कॉल अमेरिका से आया था। दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर केस सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि अमेरिका से कॉल करने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि विकास टेंट हाउस के मालिक भोला का ही भाई है।
CM threatens Kejriwal to trap his brother
भाइयों में प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था, ऐसे में अमेरिका से भाई ने भोला को परेशानी में डालने के लिए यह कॉल किया था। बता दें कि सीएम आवास पर लगे लैंडलाइन पर सोमवार सुबह अज्ञात कॉलर ने फोन कर कहा था कि केजरीवाल को जल्दी ही भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन पर हमला होने वाला है। कॉलर ने यह भी कहा था कि भोला नाम का शख्स हमला करेगा जिसका विकासपुरी में टेंट हाउस है।

पुलिस तफ्तीश करते हुए भोला तक पहुंची थी जिसने बताया कि मुझे मेरा भाई धमका रहा है। पुलिस ने भोला के जरिए अमेरिका फोन करवाया और धमकी वाले कॉल के नंबर का मिलान भोला के भाई के नंबर से हो गया। पुलिस ने भोला को छोड़ दिया है मगर जांच बंद नहीं की है।