देश के पहले सरकारी पंचकर्म सेंटर का भोपाल में उद्घाटन

0
296

TIO BHOPAL

पंचकर्म के लिए अब लोगों को केरल की यात्रा नहीं करना पड़ेगी। भोपाल में ही 5 स्टार होटल फैसिलिटी के बीच केरल के थैरेपिस्ट पंचकर्म करेंगे। भोपाल में कलियासोत डैम के किनारे देश के पहले सरकारी पंचकर्म एंड वेलनेस सेंटर का आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्घाटन किया। पहाड़ी पर बने इस सेंटर में हरियाली और डैम के किनारे लोगों को पंचकर्म की फैसिलिटी मिलेगी।