नई दिल्ली। बीजेपी का विजयरथ आखिर थमा है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने BJP से छत्तीसगढ़ छीन लिया। अभी तक आए रुझानों में राजस्थान का किला भी बीजेपी के हाथ से फिसलता दिख रहा है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी की यह पहली सीधी हार है।
For the first time, the Congress has sacked the BJP in Modi’s rule.
हालांकि पंजाब और कर्नाटक में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पंजाब में बीजेपी एनडीए का हिस्सा रही थी और वह वहां मुख्य चेहरा नहीं थी। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में थी। बता दें कि ‘कांग्रेसमुक्त’ भारत का नारा देने वाली मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की यह विजयी जोड़ी इन साढ़े चार सालों में कांग्रेस को एक-एक कर कई सूबों से बेदखल करती आ रही थी। हालांकि अब यह विजय क्रम रुका है।
कांग्रेस में संजीवनी फूंकने की कोशिशों में लगे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लोकसभा चुनावों से पहले मिली यह बड़ी जीत है। यह संयोग ही है कि राहुल के कांग्रेस की कमान संभालने के ठीक एक साल बाद पार्टी को यह जीत मिली है। राहुल गांधी आज ही के दिन 11 दिसंबर 2018 को पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे।
बीजेपी से छिन गया छत्तीसगढ़ का गढ़ः छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में पिछले 15 साल से चला आ रहा भगवा राज खत्म हुआ है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। रुझानों के अनुसार राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहा और इसबार बीजेपी को राज्य में कांग्रेस के हाथों पिछड़ना पड़ा है।

