दिल्ली के गांधीनगर मार्केट में भीषण आग, दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर

0
381

नई दिल्ली

दिल्ली के गांधीनगर मार्केट में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने व राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह आग कैसे लगी और कितने विस्तृत क्षेत्र में लगी है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।