कटनी में बदमाशों ने घर में घुसकर वृद्ध की हत्या कर आभूषण लूटे

0
433

कटनी

कोतवाली थाना क्षेत्र के गौतम बगीचा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर लूटपाट करते हुए एक वृद्ध की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार एरिगेशन डिपार्टमेंट से रिटायर कर्मचारी एसएस राजपूत घर में अकेले सो रहे थे। पत्नी तीज की पूजा करने पड़ोस में गई हुई थी, सोते समय ही डकैतों ने हमला कर दिया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। डकैत अलमारी से नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही।