सीएम पद के लिए रेस में सबसे आगे कमलनाथ, 34 मंत्रियों के साथ कल ले सकते हैं शपथ

0
282

दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद मंगलवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सीएम के पद को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विवेक पर छोड़ दिया गया है। वहीं सूत्रों के माने तो कमलनाथ का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
Kamal Nath to lead the race for CM post, take oath with 34 ministers tomorrow
सूत्रों के अनुसार 14 दिसंबर को कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं कमलनाथ की कैबिनेट 34 मंत्रियों की हो सकती हैं। सूत्रों से मिलीं जानकारी के मुताबिक जिने के नाम कैबिनेट मंत्री के लिए आगे चल रहे हैं वे हैं सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, आरिफ अकील, विजय लक्ष्मी साधो, केपी सिंह।

बाला बच्चन, गोविंद राजपूत, इमरती देवी, सचिन यादव, कमलेश्वर पटेल, हिना कावरे, तरुण भानोट, लक्ष्मण सिंह, एनपी प्रजापति, दीपक सक्सेना, संजय शर्मा तेंदुखेडा, झूमा सोलंकी। विधानसभा अध्यक्ष को लेकर लहार से विधायक गोविंद सिंह के नाम पर सहमति बनती नजर आ रही है।