कर्जमाफी पर सिंधिया को कमलनाथ का जवाब, जनता को उनके नेता पर पूरा भरोसा

0
593

TIO भोपाल

मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी पर अपनों से ही घिरे कमलनाथ ने कहा है कि उन्हें अपना वादा याद है और प्रदेश की जनता को उनपर पूरा भरोसा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की कर्जमाफी पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि दो लाख का कर्ज माफ करने का वादा किया गया था, जो अबतक नहीं हुआ। इसपर कमलनाथ ने कहा है कि अगले चरण में यह वादा पूरा होगा।