बंगलूरू
कर्नाटक में नई सरकार बनाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा जल्दबाजी में नहीं हैं। येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि वह वैकल्पिक सरकार बनाने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार रात जगदीश शेट्टार, बसवराज बोम्मई और अरविंद लिंबावली समेत कर्नाटक भाजपा के कई नेता दिल्ली पहुंचे। गुरुवार को ये सभी नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर मंथन होगा।
दिल्ली पहुंचे भाजपा नेता अरविंद लिंबावली ने कहा कि सरकार गठन को लेकर हम केंद्रीय नेताओं से मार्गदर्शन लेने आए हैं।
हम किसी भी समय विधायक दल की बैठक बुलाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। संघ के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हुआ कि मैं तालुका से राज्य स्तर पर पहुंचा। मैं संघ परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेने आया था।
भविष्य में जारी रहेगी राजनीतिक अस्थिरता
राज्य में आगे भी राजनीतिक अस्थिरता जारी रहेगी। मैं उन अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने 14 महीने में मेरी मदद की। अब हमारा लक्ष्य पार्टी और संगठन का विस्तार करना है। – एचडी कुमारस्वामी, कार्यवाहक सीएम

