खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा:सदन में बोलना मेरा अधिकार; रिजिजू ने कहा- नए सांसदों को भी मौका दें; शाह संसद पहुंचे

0
16

TIO नई दिल्ली

राज्यसभा में खड़गे और रिजिजू के बीच बहस हुई। रिजिजू ने कहा कि खड़गे विपक्ष के नए सदस्यों को बोलने नहीं दे रहे हैं। - Dainik Bhaskar

राज्यसभा में खड़गे और रिजिजू के बीच बहस हुई। रिजिजू ने कहा कि खड़गे विपक्ष के नए सदस्यों को बोलने नहीं दे रहे हैं।

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई। खड़गे ने कहा- क्या अब मुझे किरेन रिजिजू से सीखना पड़ेगा। वे चेयरमैन के चेंबर में जाकर बोलते हैं कि रोज मैं ही यहां आकर बोलता हूं। अगर मैं नियम नहीं पढ़ूंगा तो क्या उनकी दी हुई चीजें पढ़ूं?

खड़गे ने कहा- क्या बोलना है, कब बोलना है और कैसे बोलना है, यह तय करना मेरा अधिकार है। सत्ता पक्ष हमारे सांसदों का अपमान कर रहा है। मैं सिर्फ अमित शाह के संसद में आकर जवाब देने की मांग कर रहा हूं। इस सदन में जेटली जी ने खुद कहा था कि रुकावट लोकतंत्र का हिस्सा है।

इस पर रिजिजू ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष विपक्ष के नए सदस्यों को बोलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं। एक ही मुद्दे पर बार-बार बोलकर समय बर्बाद कर रहे हैं। पवन खेड़ा कांग्रेस के नए सांसद है। संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर मैं सदन में उन्हें सम्मानित करना चाहता हूं। लेकिन दिक्कत यह है खेड़ा को अब तक वेलकम स्पीच देने तक का मौका नहीं मिला।