विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

0
64

TIO नई दिल्ली

संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही महज 3 मिनट चलने के बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही करीब आधे घंटे हंगामे के बाद 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई। खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी। पीएम खुद राम मंदिर से जुड़े हर आयोजन में शामिल हुए। अब ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं।सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सालों तक भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करती रही हैं। राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। पहले भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद सरकार से जवाब मांगिए।

कांग्रेस, सपा, राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस, सपा, राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
तमिलनाडु के DMK सांसदों ने कावेरी जल विवाद को लेकर संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया।
तमिलनाडु के DMK सांसदों ने कावेरी जल विवाद को लेकर संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया।
PM मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री शाह सहित अन्य NDA नेता और सांसद 'मंगल मिलन' बैठक में पहुंचे।
PM मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री शाह सहित अन्य NDA नेता और सांसद ‘मंगल मिलन’ बैठक में पहुंचे।
विपक्ष के हंगामें के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे के चलते लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सांसद जॉन ब्रिटास ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संसद न आने पर खड़े किए सवाल

सीपीआई-एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास कहते हैं, “हमें समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद क्यों नहीं आते? विपक्ष गृह मंत्री से सिर्फ एक बयान की मांग कर रहा है। राजधानी में कई घटनाएं हुईं, पुलिस पर छात्रों को कुचलने में जघन्य तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा। हम सिर्फ गृह मंत्री से यह जानना चाहते थे कि वास्तव में क्या हुआ है और उन्होंने क्या कदम उठाए हैं? अब बांकीपुर में हुए उपचुनाव ने सरकार को एक निर्णायक संदेश दे दिया है। आप जनता को हल्के में नहीं ले सकते। जो बदलाव आया है, भाजपा को एक संदेश दिया गया है। हमें उम्मीद है कि वे इस संदेश को समझेंगे।”

भाजपा बोली- झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा क्यों नहीं उठा रही कांग्रेस

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का दोहरा रवैया है। झारखंड में हजारों छात्र प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, फिर भी कांग्रेस पार्टी झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में एक शब्द भी नहीं कह रही है। वे संसद में भी इस मुद्दे को नहीं उठा रहे हैं, क्योंकि यह चुनिंदा आक्रोश है, और कांग्रेस पार्टी इससे केवल राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।”

मंगल मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी समेत एनडीए के अन्य नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य नेता नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालायोगी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ में शामिल हुए।

लोकसभा में कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लोकसभा में कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक का उद्देश्य भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर अधिनियम, 2025 और वित्त अधिनियम, 2026 में संशोधन करना है। वित्त मंत्री पहले विधेयक पेश करने की अनुमति मांगेंगी और इसके बाद इसे सदन में प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक, 2026 पर भी विचार और पारित किए जाने की संभावना है। इस विधेयक का उद्देश्य बैंकिंग अभिलेखों से संबंधित साक्ष्यों के कानूनी ढांचे को आधुनिक बनाना और उसे डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप तैयार करना है।