विधायक आकाश विजयवर्गीय का अब ‘खलनायक’ वाला वीडियो वायरल

0
466

TIO इंदौर

इंदौर नगर निगम के अधिकारी की बल्ले से पिटाई कर सुर्खियों में आए विधायक आकाश विजयवर्गीय का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो अपने समर्थकों के साथ ‘नायक नहीं खलनायकू हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भाजपा ने फन पार्टी का आयोजन किया था। इसमें विधायक ने क्षेत्र की जनता और बच्चों को आमंत्रित किया गया था। वहां गाने भी चल रहे थे, जिस पर सभी लोग थिरक रहे थे। इसी दौरान खलनायक हूं मैं गाना बजाया गया और जिस पर विधायक आकाश विजयवर्गीय जमकर थिरके। गौरतलब है कि अधिकारी पर क्रिकेट के बल्ले से हमले के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं के बच्चों को ऐसी हरकत नहीं करने की नसीहत दी थी। लेकिन इसके बाद तो अब प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ही विधायक खलनायक वाले गाने पर डांस करते नजर आए।