सतना में BJP नेता ने नगर पंचायत CMO का सिर फोड़ा

0
745

सतना। जिले में आज भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने कार्यालय के भीतर घुसकर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। मारपीट से सीएमओ का सिर में चोट आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रामनगर में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने नगर पंचायत के सीएमओ देवरत्नम सोनी पर कार्यालय में जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में घायल सीएमओ देवरत्नम सोनी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले की रामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष रामसुशील पटेल ने आज सीएमओ कार्यालय में घुसकर किसी बात को लेकर सीएमओ के साथ दुव्यर्वहार करते हुए मारपीट की। दोनों के बीच हुई हाथापाई में रामसुशील पटेल को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।