NEET Results 2019 : नीट परीक्षा का रिजल्ट आज

0
487

नई दिल्ली

देशभर में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर दुपहर बाद रिजल्ट अपलोड हो जाएगा। एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, 5 मई को नीट यूजी 15.15 लाख छात्रों ने दी थी।

फेनी तूफान के कारण ओडिशा और ट्रेन लेट होने के कारण कर्नाटक में बाद में परीक्षा आयोजित की गई थी। एनटीए की वेबसाइट पर बुधवार दुपहर बाद छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालने के बाद रिजल्ट देख सकेंगे।