भोपाल। सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल फार एक्सीलेंस में पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आर्च विशप डॉक्टर लियो कार्मेलिया, फादर मेथ्यू, स्कूल प्रिंसिपल उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्कूल का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा निखारना तथा भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की मजबूत नींव रखकर विश्वसनीय चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना। कार्यक्रम में पधारे अभिभावकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।


