कोश्यारी के तबादले की तैयारी, कलराज बन सकते हैं महाराष्ट्र के राज्यपाल

0
652

नई दिल्ली

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम से छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोश्यारी की जगह ले सकते हैं।

मिश्र हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित होकर 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल बने थे। उत्तराखंड के सीएम और राज्यसभा सदस्य रह चुके कोश्यारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, राज्यपाल ने संविधान, नियम, कानून, मिसाल और परंपराओं की बिल्कुल परवाह नहीं की।