प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश, घरों में सामान डूबा:बिहार में स्कूल गंडक में बहा; हिमाचल-उत्तराखंड में 6 मौतें, ब्रिज नदी में समाया

0
6

TIO नई दिल्ली/लखनऊ/भोपाल/पटना/जयपुर

 

देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। यूपी के प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश से घरों में पानी घुस गया। इसके चलते घरों में बेड, सोफा और दूसरे सामान डूब गए हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद हैं। रामबाग रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं।

बिहार के बगहा में गंडक नदी के तेज कटाव से प्राथमिक स्कूल के 5 में से 4 कमरे नदी में बह गए। अब स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भी कटाव की जद में है।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में मंगलवार को भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ट्रक ड्राइवर और नेपाल के दो मजदूर शामिल हैं। बारिश के कारण 88 सड़कें बंद हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 32, कुल्लू में 25 और सिरमौर में 10 सड़कें बंद हैं।

वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हुई है। राज्य में बारिश-लैंडस्लाइड के कारण 124 सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ में BRO के कुलागाड़ वैली ब्रिज पर चट्टानें जा गिरीं। इससे पुल काली नदी में समा गया। इससे कैलाश मानसरोवर मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति…

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गौस नगर में भारी बारिश के बाद रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गौस नगर में भारी बारिश के बाद रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लगातार भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से परमार्थ निकेतन घाट डूब गया।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लगातार भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से परमार्थ निकेतन घाट डूब गया।
पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से कुलागाड़ वैली ब्रिज काली नदी में समा गया। पुल टूटने से कैलाश मानसरोवर मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई।
पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से कुलागाड़ वैली ब्रिज काली नदी में समा गया। पुल टूटने से कैलाश मानसरोवर मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बारिश के कारण 'क्वीन ऑफ द हिल्स' कही जाने वाली सिटी कोहरे में लिपटी हुई नजर आई।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बारिश के कारण ‘क्वीन ऑफ द हिल्स’ कही जाने वाली सिटी कोहरे में लिपटी हुई नजर आई।
हरियाणा के पंचकूला में नाडा साहिब के पास लोहे का पुल बह गया।
हरियाणा के पंचकूला में नाडा साहिब के पास लोहे का पुल बह गया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के बाद रामबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के बाद रामबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

ओडिशा में बाढ़ से 9 लाख लोग प्रभावित, CM मांझी ने 6 जिलों के लिए 1,000 करोड़ दिए

ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़ से 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सीएम मोहन चरण मांझी ने बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, क्योंझर और केंद्रापड़ा के लिए 1,000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है। किसानों को फसल नुकसान के हिसाब से 8,500 से 22,500 रुपए प्रति हेक्टेयर तक सहायता मिलेगी।

जम्मू के नगरोटा में बारिश के बाद रोड पर मिट्टी आई, जम्मू-श्रीनगर NH पर ट्रैफिक जाम

UP के 13 जिलों में बाढ़, 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 13,058 हेक्टेयर क्षेत्र और 84,362 लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। प्रशासन ने अब तक 4,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

बाढ़ प्रभावित जिलों में बदायूं, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं।

असम के जोनाई में पुल टूटा, बच्चे नाव से नदी पार कर स्कूल जा रहे

असम के जोनाई में केमी-जेलम मिडिल इंग्लिश स्कूल की शिक्षिका भाग्यश्री सैकिया ने बताया कि आधे से ज्यादा छात्र नदी के दूसरी तरफ के तीन गांवों से आते हैं। 28 जून को पुल टूटने के बाद बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है।

शिक्षिका के मुताबिक, समय पर नाव नहीं मिलने पर बच्चे नदी पैदल पार करते हैं, जिससे उनके कपड़े और किताबें भीग जाती हैं। नाव मिलने पर उसमें ज्यादा बच्चों के सवार होने से हादसे का खतरा रहता है।

हरियाणा: 16 जिलों में बारिश के आसार, पंचकूला में नदी-नाले उफने

पंचकूला में मंगलवार दोपहर से हो रही बारिश के बाद घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया।
पंचकूला में मंगलवार दोपहर से हो रही बारिश के बाद घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया।

हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को पंचकूला और आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश से घग्गर समेत कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। नाडा साहिब गुरुद्वारे के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का पुल पानी के तेज बहाव में बह गया।

बिहार: 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: गया में 24 घंटे में 125mm बारिश

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गया में पिछले 24 घंटे में 125 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।