शिवराज ने जीता जनता का दिल, कहा- हमें नहीं मालूम था कि हारने के बाद भी ऐसा स्वागत होगा

0
346

अनूपपुर। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती प्रदेशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अनूपपुर में सुशासन दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां अपने लेट आने की वजह बताते हुए एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान ने जनता का मन जीत लिया।
Shivraj won the heart of the people, said, – We did not know that even after losing, such welcome would be welcomed
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान को कार्यक्रम में 4 बजे पहुंचाना था, लेकिन वह शाम 7:30 बजे पहुंचे, जिसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत कि गई। जनता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मैं जो लेट हुआ हूं, उसमें मेरी कोई गलती नहीं है, मुझे क्या मालूम था कि हारने के बाद भी हर जगह हीरो जैसा स्वागत होगा।

इसके साथ ही उन्होंने टाइगर जिंदा है वाले बयान को दोहराते हुए कहा कि टाइगर आपके साथ है, आपका कुछ भी गलत नहीं होने दूंगा। इसके साथ ही कहा कि मेरा बंगला बदल गया है, बंगला छोटा है, पर दिल बड़ा है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने जो योजनाएं बनााई हैं उन में गड़बड़ी हुई तो मैं रोड पर उतर जाऊंगा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के गृह ग्राम चोरभठी पहुंच कर राम लाल रौतेल को गले लगा लिए। उनके माता-पिता की प्रतिमा पर फूल अर्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की।