फेक न्यूज को रोकना सरकार की नहीं, सबकी जिम्मेदारी : शुक्ल

0
11

TIO पुणे

फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स के दो दिवसीय उद्घाटन समारोह के अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पत्रकारों और प्रेस क्लबों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र वाघमारे ने राज्यपाल शुक्ल का पुणेरी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण
खारीवाल ने राज्यपाल को स्टेट प्रेस क्लब की स्मारिका और महात्मा गांधी पर केंद्रित पुस्तक भेंट की।
राज्यपाल ने कहा कि तकनीक के दौर में सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं। इनमें कई बार गलत और भ्रामक सूचनाएं भी शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा देने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। 23 अगस्त को प्रेस क्लब हैदराबाद में मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इसमें मीडिया पर जनता के भरोसे और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।